सैय्यद सऊद हसन ने इंग्लैंड के सांसद जॉन अश्वरथ से अपनी दूसरी मुलाकात में इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को हो रही परेशानियों से कराया अवगत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

सैय्यद सऊद हसन ने इंग्लैंड के सांसद जॉन अश्वरथ से अपनी दूसरी मुलाकात में इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को हो रही परेशानियों से कराया अवगत | New India Times​इंगलैंड में (एम.बी.ऐ, ग्लोबल) की पढ़ाई कर रहे डी. मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी(डी.एम.यू) छात्र संघ के वाइस प्रेज़िडेंट (उपाध्यक्ष) एवं मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद सऊद हसन ने इंग्लैंड के सांसद से दोबारा मुलाकात कर उन्हें भारतीय छात्रों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

सैय्यद सऊद हसन ने इंग्लैंड के सांसद जॉन अश्वरथ से कल शाम अपनी दूसरी मुलाकात में इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। लगभग आधे घंटे चली मीटिंग में बदले हुए वीज़ा क़ानून की वजह से हो रही परेशानियों को सांसद के समक्ष रखा जिसको उन्हों ने गंभीरता से सुना और वादा किया की वह इस विषय को इंगलैंड की संसद में ज़रूर उठाएंगे। इससे पहले भी हसन से हुई मुलाकात के बाद सांसद इस मुद्दे को ब्रिटिश पार्लियामेंट में उठा चुके हैं। सांसद जॉन अश्वरथ ने वादा किया की वह ब्रिटिश सरकार पर भारतीय छात्रों के पक्ष में बड़ा क़दम उठाने का दबाव बनाऐंगे।  उन्होंने उम्मीद जताई की भारतीय छात्रों को इस सम्बन्ध में जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है I  डी.एम.यू छात्र संघ के वाईस प्रेजिडेंट (उपाध्यक्ष) सैय्यद सऊद हसन ने कहा की अगर इस विषय में जल्द सुनवाई नहीं की गई तो हम आगे की रणनीति बनाकर यू.के सरकार को घेरेंगे तथा भारतीय छात्रों की लड़ाई लड़ेंगे और उनको उनका हक़ दिलवाकर ही दम लेंगे।

By nit