संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
ग्वालियर जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की है। इस दौरान 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसमें वाहनों की सघन चेकिंग, स्कूलों में यातायात के नियमों की जानकारी देना सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
