ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन और पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने अंबेडकर जयंती को शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील की  | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; ​ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन और पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने अंबेडकर जयंती को शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील की  | New India Timesग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन और पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शांति और सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस कंट्रोल रुम में आज शाम पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अधिकारी द्वय ने कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्वालियर शहर में धारा 144 प्रभावी होने के कारण समूह में आकर माल्यार्पण करने की अनुमति नहीं रहेगी। चार से कम लोग एक साथ आकर माल्यार्पण कर सकेंगे।

फूलबाग स्थित अंबेडकर प्रतिमा के साथ ही अन्य स्थानों पर शहरवासी माल्यार्पण कर सकेंगे। सभी प्रतिमाओं के समीप एहतियात तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम रहेंगे। पुुलिस व प्रशासन के दल 14 अप्रैल को शहर में भ्रमण कर कानून और व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखकर शहर में पर्याप्त कैमरे लगाए गए हैं। आम जनों से भी अपेक्षा की गई है कि धारा-144 प्रभाव शील होने से समूह में एकत्र न होकर चार से कम लोग आकर माल्यार्पण कर अपने अपने घर जाएं। किसी भी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई है।

 कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सुुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

By nit