बहराइच जिले में कटिया बिजली चोरी जारी, बिजली विभाग बना हुआ है अंजान | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; 

बहराइच जिले में कटिया बिजली चोरी जारी, बिजली विभाग बना हुआ है अंजान | New India Times​बहराइच विकास खण्ड चित्तौरा मौजा रायपुर मदन में कटिया चोरों से परेशान हो रहे ग्रामीण आये दिन रात अंधेरो में गुजारनी पड़ती है। कई शिकायतों के बावजूद  बिजली विभाग चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मौजा रायपुर मदन में शाम ढलते ही कटिया चोरों का आतंक शुरू हो जाता है। रात में गांव के कुछ लोग खम्भों में कटिया फंसाते है और सुबह होते ही खम्भों से केबल गायब हो जाती है। आये दिन कटिया फ़ंसाने के चक्कर मे ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ा देते हैं। पिछले एक हफ़्तों में चार बार फ्यूज उड़ चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली चोरों को मना करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं जिससे ग्रामीणों को आये दिन रात अंधेरे में गुजारनी पडती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article