55 हजार का इनामी बदमाश नीलू चौधरी उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड में ढेर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

55 हजार का इनामी बदमाश नीलू चौधरी उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड में ढेर | New India Times

लखीमपुर खीरी जिला की पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र में-हापुड़ और मथुरा के 55 हजार के इनामी बदमाश नीलू चौधरी उर्फ फौजी को यूपी एसटीएफ ने खीरी पुलिस के सहयोग से ओयल में नहर पुलिया के पास मार गिराया है। फौजी वर्ष 2015 में पेशी पर जाते समय हरियाणा के नूह सदर थाना क्षेत्र से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तभी से यूपी और हरियाणा पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

55 हजार का इनामी बदमाश नीलू चौधरी उर्फ फौजी पुलिस मुठभेड में ढेर | New India Times

शनिवार की देर शाम यूपी एसटीएफ को फौजी की लोकेशन खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा ओयल में मिली। एसटीएफ के इंस्पेक्टर विनय गौतम ने खीरी इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला के साथ मिलकर ओयल नहर पुलिया के पास नीलू चौधरी उर्फ फौजी की घेराबंदी की। फ़ौजी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और एसटीएफ ने भी गोलियां चलाई और करीब आधा घण्टे चली मुठभेड़ में नीलू चौधरी ढेर हो गया। इसे दो गोली लगी हैं। 35 वर्षीय नीलू चौधरी उर्फ फौजी हापुड़ जिले के बाबूगढ़ का रहने वाला था। फौजी शातिर लुटेरा था, उसके ऊपर 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे में ले कर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना कर दिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं साथ ही उसका एक साथी भी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ है। नीलू के पास से एक तमंचा, एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article