अघोषित बिजली कटौती को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;

अघोषित बिजली कटौती को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा | New India Times

पिसावां विधुत उपकेंद्र पर हंगामा करते हुए बोर्ड परीक्षार्थियों ने बिजली विभाग व अपर अभियंता मुर्दाबाद के नारे लगाये। रोस्टर के अनुसार 18 घण्टों के बजाए 8 से 10 घण्टे ही बिजली मिलने से आक्रोशित छात्रों ने गुरुवार को विधुत उपकेंद्र का घेराव किया। अपर अभियंता प्रमोद कुमार पर आरोप लगाते हुए छात्रों ने बताया इस समय बोर्ड परीक्षा के चलते सुबह शाम बिजली कटौती से पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती है। इस सम्बंध में जब विधुत उपकेंद्र से सम्पर्क किया गया तो एसएसओ अमित कुमार ने बताया अपर अभियंता प्रमोद कुमार द्वारा केवल 13 घण्टे ही बिजली सप्लाई देने को कहा गया है जिसमें शटडाउन ब्रेकडाउन एमरजेंसी रोस्टिंग के चलते बिजली केवल आठ से दस घण्टे ही मिलती है। छात्रों ने बताया जब अपर अभियंता से सम्पर्क किया गया तो बताया परीक्षा के समय सुबह सात बजे से दस बजे तक दो बजे से शाम पांच बजे तक सप्लाई बराबर दी जा रही है जिस पर छात्रों ने अपर अभियंता पर परीक्षा केंद्रों से कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि हर परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था है। छात्रों के पढाई का समय केवल सुबह शाम होता है वाबजूद इसके मेन सप्लाई होने के बाद भी इलाके की सप्लाई काट दी जाती है जिसको लेकर छात्रों ने कस्बे में स्थित विधुत उपकेंद्र पर जमकर हंगामा करते हुए बिजली विभाग मुर्दाबाद जेई साहब मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्र गौरव सिंह, आकाश सिंह, आशीष पुष्कर सहित करीब दो दर्जन छात्रों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या में सुधार नही होता है तो हम लोगों को धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article