टॉयलेट में खून में लथपथ मिली सीएम से इच्छामृत्यु मांगने वाली छात्रा | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ, NIT;

टॉयलेट में खून में लथपथ मिली सीएम से इच्छामृत्यु मांगने वाली छात्रा | New India Times

कॉलेज की एक छात्रा ने कॉलेज के टायलेट में अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की है जिससे खून की लथपथ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार श्री जयनारायन पीजी कॉलेज में शुक्रवार दोपहर बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने खुद को टॉयलेट में बंद कर ब्लेड से बायें हाथ की नस काट ली। कुछ देर बाद जब अन्य छात्राएं टॉयलेट आईं तो दरवाजा बंद पाया। काफी देर इंतजार के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने स्टाफ को सूचना दी। स्टाफ ने किसी तरह दरवाजा खोला तो भीतर खून में लथपथ हालत में बेहोश हालत में छात्रा को पड़ा देखकर चीख-पुकार मचाई तो कॉलेज के प्राचार्य व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रा को सिविल अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। स्कूल प्रशासन को छात्रा के बैग से सीएम को संबोधित तीन पन्ने का एक पत्र मिला है, जिसमें उसने शादी न होने पर इच्छामृत्यु की मांग की है। कॉलेज के पीआरओ अशोक शुक्ला ने बताया कि छात्रा के बैग से मिला पत्र 10 फरवरी का लिखा है, जबकि उसने जो सुसाइड नोट लिखा है, वह 27 जनवरी का है। पीआरओ ने बताया कि हुसैनगंज पुलिस को सूचना दे दी गई है। प्राचार्य प्रो. एसडी शर्मा ने बताया कि छात्रा तालकटोरा के आलमनगर की रहने वाली है। उसके पिता टैक्सी चलवाते हैं। दोपहर करीब सवा तीन बजे सौम्या नाम की छात्रा गर्ल्स टॉयलेट गई तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर इंतजार के बाद भी टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुला तो सौम्या ने स्टाफ को सूचना दी। कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया तो छात्रा का हाल देखकर होश उड़ गए। उसकी बायें हाथ की हथेली में कट लगा था और खून बह रहा था। पास ही एक ब्लेड पड़ा था।

By nit