ओवरलोड और अवैध रेती की गाडियों पर नायब तहसीलदार ने की करवाई | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​ओवरलोड और अवैध रेती की गाडियों पर नायब तहसीलदार ने की करवाई | New India Timesओवरलोड रेती की गाडियों की शिकायत ज़िला प्रशासन से धुलिया जिला के अनेक सियासी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने की थी,  जिस के चलते नायब तहसीलदार ने सोमवार की रात सोनगिर टोल नाके पर रेत के ओवरलोड वाहनों पर नकेल कंसने के लिए चेकिंग अभियान चलाया और कई गाडियों पर कार्रवाई की। शिरपुर की ताप्ती नदी से प्रतिदिन सैकड़ों डंपरों द्वारा खनिज विभाग की आँखों में धुल झोंक कर रेत माफिया नदी का सीना झलनी करके दिन रात कानून का उल्लघन कर रेत की तस्करी कर रहे हैं। परिवहन विभाग की अनदेखी के चलते नायब तहसील दार को  सड़क पर उतरना कर परिवहन विभाग का कार्य कर ओवर लोड रेत की यातायात कर रहे तीन डपंर पर कारवाई करनी पडी। इस कारवाई में शासन को 76 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ।​

ओवरलोड और अवैध रेती की गाडियों पर नायब तहसीलदार ने की करवाई | New India Times
प्राप्त सूचना के अनुसार शिरपुर से नाशिक की ओर ओवरलोड रेत भरकर जा रहे तीन डंपरों  को पकड़ कर वाहन मालिकों से 76 हजार 2 सौ का दंड नायब तहसिलदार हरिष गुरव, मंडल अधिकारी पी यु पाटिल , पटवारी महिंद्र पाटील , जे बी बांगर , प्रदीप मोरे , डी आर सालवे, चंदेल ने वसूला किया। ग्रामीण परिसर के नागरिकों के साथ अनेक राजकीय नेताओं की मांग है कि इस प्रकार की करवाई प्रतिदिन सोनगिर- धुलिया टोल नाके पर परिवहन विभाग और राजस्व विभाग ने रेत के वाहनों के वजन और राॅयल्टी की जाँच सख्ती से किया जाए जिससे सरकार के राजस्व का लाभ होगा।

 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.