अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;
मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में 161 आवेदकों ने प्रभारी कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए को अपन समस्या का आवेदन देकर बताई। इस दौरान उन्होंने ने आवेदकों के समस्या को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल दिए, साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का प्रभावी ढंग से निराकरण करें।
जनसुनवाई में अनिल कुमार पिता रोहिणी प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम बसुधा तहसील रीठी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र किये जाने के संबंध में आवेदन पेश किया। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर उचित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में सरि बाई पत्नी भंगी लोधी रीठी निवासी ने रकबे पर भूमि रिकार्ड सुधरवाने हेतु आवेदन पेश कर निवेदन किया। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने प्रकरण की जांच कर उचित निराकरण के निर्देश राजस्व अधकारी को दिए।
शांतिबाई पति स्वर्गीय हरिसिंह ग्राम कुड़ो को माह मई से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त न होने के संबध में आवेदन प्रस्तुत कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाये जाने के लिए आवेदन दिया। इस पर प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर उचित निराकरण के निर्देश दिए।
इसी तरह श्रीमती रेश्मा बाई पति स्वर्गीय कुवंर सिंह निवासी ग्राम हिरवारा तहसील व जिला कटनी ने विधवा पेंशन राशि दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर निवेदन किया। प्रभारी कलेक्टर ने पात्रता अनुसार जॉच के निर्देश दिए।
श्रीमति कीर्ति दुबे पति प्रमोद कुमार दुबे ने वार्ड क्रमांक 01 चूना रखौल्या वाली गली निवासी कटनी में में अवैध निर्माण किये जाने की शिकायत हेतु आवेदन पेश किया। जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने जॉच के निर्देश दिए।
जनुसनवाई में एमपीईबी विभाग, खाद्य आपुर्ति विभाग, उद्यानिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिन पर प्रभारी कलेक्टर ने त्वरित निराकरण संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में एसडीएम राजेन्द्र पटेल एवं नगर निगम आयुक्त टीएस कुमरे ने भी आवेदकों की समस्या सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश भी दिए।
