कोर्ट से ग्वाही दे कर लौट रहे व्यक्ति की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

कोर्ट से ग्वाही दे कर लौट रहे व्यक्ति की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या | New India Times

कोर्ट से ग्वाही देकर बुलेट से लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों दिनदहाडे ताबडतोड़ फायरिंग करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

शाम 4 बजे स्टेट बैंक तानसेन नगर पर बुलेट मोटरसाइकिल से कोर्ट से ग्वाही देकर वापिस लौट रहे अभिषेक तोमर पर पीछा कर रहे फैशन प्रो मोटर पर आये अज्ञात दो युवकों ने ताबड़तोड़ 6 फायर किये जिससे अभिषेक तोमर घटनास्थल पर गिर पडा और काफी देर तक खून बहता रहा। पुलिस के टीआई एमएम मालवीय ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया जहां अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को जयारोग्य चिकित्सालय के पोस्टमार्टम में भिजवा दिया है जहां उसका पोस्टमार्टम कल किया जायेगा। मौके पर लोगों ने बताया कि काफी समय से इनमें आपसी रंजिश चली आ रही है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल सबसे पहले हजीरा थाने के टीआई एमएम मालवीय ने पहुंचकर मोर्चा संभाला, इसके बाद पड़ाव टीआई संतोष यादव, मल्लगढ़ा थाना टीआई अमित भदौरिया जनकगंज थाना प्रभारी संजीव नयन, सीएसपी शैलेन्द्र जादौन और क्राइम ब्रांच की टीम पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद थी, जिसमें घनश्याम जाट अपने साथियों के साथ थे। घटनास्थल का निरीक्षण करने एएसपी अमित राठौड ने भी मौके पर पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट

घटनास्थल पर निरीक्षण करने आये एएसपी ने बताया कि अभी घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कलेक्ट कर रहें हैं, इतना मालूम पड़ा है कि अज्ञात दो युवक मोटरसाइकिल पर आये थे और उन्होंने फायरिंग की जिससे अभिषेक तोमर की मौत हो गयी है, बाकी जांच जारी है।

अमित राठौड़, एएसपी ग्वालियर

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.