महाराष्ट्र के नंदुबार से प्रतिबंधित गौमांस की तस्करी, पांच टन बीफ के साथ ट्रक जब्त | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​​महाराष्ट्र के नंदुबार से प्रतिबंधित गौमांस की तस्करी, पांच टन बीफ के साथ ट्रक जब्त | New India Timesमहाराष्ट्र के नंदुबार से प्रतिबंधित गौमांस की गैरकानूनी तस्करी करते हुए नवी मुंबई वाशी की ओर किए जाने की सूचना के आधर पर गौ रक्षक कार्यकर्ताओं ने 5 टन गौमांस से भरा हुआ ट्रक धुलिया के  इरकॉन सोमा टोल टैक्स नाके के आगे ललींग धुलिया से ट्रक का पीछा करके गौमांस से भरा ट्रक  ललींग गांव में पकडा और गुस्साए कार्यकर्ताओं ने मांस की तस्करों की जम कर पिटाई की। घायलों को उपचार हेतु हिरे मेडिकल विद्यालयवएवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरक्षक दल कार्यकर्ता की शिकायत पर मोहाड़ी पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।​महाराष्ट्र के नंदुबार से प्रतिबंधित गौमांस की तस्करी, पांच टन बीफ के साथ ट्रक जब्त | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार नंदुरबार से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गौमांस की गैरकानूनी तस्करी की जा रही है। गौरक्षकदल के कार्यकर्ता संजय रामेश्वर शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक से 5 टन मांस जिस की क़ीमत 2 लाख 50 हजार रुपए के साथ ट्रक MH 23 W 3575 जिस का मूल्य 6 लाख 50 हजार,  कुल 9 लाख  का बरामद किया गया है। आरोपी अजीज नासिर खा पठान केज बीड निवासी , रफीक हनीफ शेख निवासी नाशिक , वहान मलिक जावेद आबिद खां कुरैशी निवासी बीड एवं एक  फरार आरोपी के खिलाफ महाराष्ट् प्राणी गौवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम-2015 के तहत अपराध भाग क्रमांक 6 धारा 5 क 6 अनुसार सी आर 4 /2017 अनुसार दर्ज कर मामले की जांच सहाय्यक पुलिस निरीक्षक जयंत राव शिरसाठ कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article