भिंड शहर के कुछ गलियों में बह रहा है गंदा पानी, नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप | New India Times

अनुज ओझा, भिंड (मध्यप्रदेश), NIT; ​भिंड शहर के कुछ गलियों में बह रहा है गंदा पानी, नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप | New India Timesभिंड शहर जानी मानी कॉलोनी शास्त्री नगर ए ब्लॉक में सड़क-गलयों में गंदा पानी बह रहा है। जिस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिस कारण कॉलोनी वासियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का आरोप है कि करोडों रूपए शहर में काम करने के लिये आते हैं लेकिन भ्रष्ट अधिकारी व दूसरे लोग हजम कर जाते हैं। जी हाँ भिण्ड के शास्त्री नगर में करीब 5 साल हो गए हैं, सिटी पैलेस के पीछे वाली गली जहाँ से लगभग 500 लोग प्रतिदिन गुजरते हैं जहाँ पानी भरा होने से प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नही यहाँ के लोगों ने कई बार पार्षद पति रछपाल से शिकायत भी की है लेकिन उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ है। ​भिंड शहर के कुछ गलियों में बह रहा है गंदा पानी, नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप | New India Timesयहाँ पैदल तो दूर गाड़ी से भी नही निकल पाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है अगर किसी की तबियत खराब हो जाये या कोई गली में दुर्घटना घट जाए तो यहां तक एंबुलेंस भी नहीं आ पाती है। हम लोग तो नर्क में रह रहे हैं।

इतना ही नहीं यहाँ स्वच्छता सर्वेक्षण की पोल खुलता हुआ नजर आ रहा है। यहाँ रास्ते में पानी तो भरा हुआ है ही साथ ही साथ एक प्लाट में काफी मात्रा में यहां पर लोगों ने गोबर डाल दिया है जिस से काफी बदबू फैली रहती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article