रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के तहत सिद्धिविनायक गार्डन, रम्भापुर में बच्चों के मनोरंजन एवं सुविधा के लिए दो झूले, फिसलपट्टी, चकरी एवं सीसॉ झूला सेवा स्वरूप भेंट किए गए। इन खेल सामग्री का विधिवत लोकार्पण किया गया।

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

यह सेवा प्रकल्प रम्भापुर के वरिष्ठ पत्रकार पंकज रांका की माताश्री स्व. श्रीमती सरस्वती बाई रांका की सप्तम पुण्यतिथि तथा रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री शर्मा के पिताश्री स्व. हिम्मतलाल मिस्त्री शर्मा की पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से किया गया।

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

इस सेवा कार्य में स्व. सरस्वती बाई रांका के सुपुत्र रविन्द्र रांका, रोटे. पंकज रांका एवं परिवार, स्व. हिम्मतलाल मिस्त्री शर्मा के पौत्र प्रांजल एवं कौशिक शर्मा तथा रोटरी क्लब अपना मेघनगर का सहयोग रहा।

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

रोटरी परंपरा के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी परंपरा के अनुसार ‘कॉल टू ऑर्डर’ से हुआ, जिसका निर्वहन रोटे. पंकज रांका ने किया। जयंत सिंघल ने वैदिक मंत्रों का वाचन किया। क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल ने स्वागत भाषण दिया।

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

अतिथियों ने भगवान को अगरबत्ती एवं नारियल अर्पित किए। फीता काटने के बजाय गांठ खोलकर सेवा प्रकल्प का अभिनव शुभारंभ किया गया। रोटरी क्लब द्वारा अपनाई गई यह अनूठी परंपरा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

रोटरी क्लब अपना ने मनोरंजन के लिए झुले चकरी लगा कर बच्चों के खेलने के लिए सामग्री की दी सौगात | New India Times

अतिथियों ने की रोटरी के सेवा कार्यों की सराहना

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे. कमलेश गरवाल, डॉ. बसंत सिंह खतेड़िया, नवलसिंह नायक, प्रहलादसिंह नायक, नवागत चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह, रोटे. भरत मिस्त्री शर्मा, शिक्षाविद् एवं सरपंच पति लूणसिंह धमावत, गुमान पारगी सहित अनेक गणमान्यजन मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।

लूणसिंह धमावत ने कहा कि वे रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सेवा कार्यों को पिछले करीब 10 वर्षों से देखते आ रहे हैं। रोटरी क्लब स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। क्लब द्वारा प्याऊ, मुक्तिधाम में लकड़ी की व्यवस्था, मोक्षरथ, वातानुकूलित शवगृह, फिजियोथेरेपी सेंटर, चिकित्सा उपकरण बैंक सहित अनेक जनोपयोगी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनका लाभ मेघनगर ही नहीं, बल्कि जिले के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों गुजरात और राजस्थान के लोगों को भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सिद्धिविनायक गार्डन को विकसित करने में रम्भापुर के युवा भरत शर्मा एवं उनके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के इस प्रयास की उन्होंने सराहना की।

गार्डन के विकास के लिए और सौगातों की घोषणा

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने सिद्धिविनायक गार्डन को और अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न सौगातों की घोषणा की। वहीं एक दानदाता द्वारा गार्डन में आने वाले नागरिकों की बैठक व्यवस्था के लिए सीमेंट की कुर्सी भी प्रदान की गई।

नवागत चौकी प्रभारी ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि वे रम्भापुर में अभी नए आए हैं, लेकिन ग्राम की एकता और आपसी सहयोग देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा ग्रामवासियों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने माताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के लिए दी गई इस सौगात के लिए रोटरी क्लब एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना उद्देश्य

रोटरी क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं आनंददायक वातावरण उपलब्ध कराना ही इस सेवा प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य है। सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों के लिए खेल एवं मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध होने से उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कवि निसार पठान ने अपनी कविता प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को आनंदित किया। उनकी कविता का ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम में प्रवीण कठौता, प्रहलाद घोटी, गजेंद्र सिंह खतेड़िया, लक्ष्मण राव जोशी, नरेंद्र भंडारी, सुजान सिंह दातला, भूपेन्द्र बरमण्डलिया, दिनेश धमावत, नाथू भाई प्रजापति, काला खान, राकेश हाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए सिद्धिविनायक गार्डन के सदस्यों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह पड़वाल ने किया तथा आभार भरत शर्मा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.