मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
वक़ार अंजुम वारसी, निवासी शाही क़िला बुरहानपुर के कुशल प्रिंसिपलशिप में संचालित शासकीय उर्दू हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बहादरपुर ज़िला बुरहानपुर में मध्यप्रदेश प्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी जिला बुरहानपुर एवं उर्दू राब्ता कमेटी बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिस में 10 वी कक्षा में उत्कृष्ट श्रेणी में वरियता प्राप्त तीन श्रेणीवार विधार्थियों में सर्व श्री (1)मिसबा पिता शेख तसलीम (2) ईरम सैय्यद पिता सैय्यद आसिफ अली(3) मुजम्मिल पिता अकबर खान को शील्ड, सर्टिफिकेट के साथ साथ गिफ़्ट के रूप में एक एक बैग भी प्रदान किया गया, साथ ही मुज़म्मिल पिता अकबर खान को सर्वश्रेष्ठ एवं होनहार छात्र के रूप में चिन्हित किया जाकर उन्हें ग़रीब परिवार का सदस्य होने पर तथा उनके पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने से उन्हें मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर व आल इंडिया उर्दू राब्ता के सहयोग से रुपए 10,000.00 (दस हजार) पारितोषिक राशि बतौर सहायतार्थ प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी की बुरहानपुर ज़िला इकाई के अध्यक्ष सैय्यद जुजर अली ने अपने उद्बबोधन में छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं मन लगाकर अपनी पढ़ाई में ध्यान देने पर बल दिया। साथ ही साथ सामाजिक उत्थान एवं समाज से पिछड़ेपन को दूर कर राष्ट्र भावना से ओत परोत होकर राष्ट्र को मुखधारा में जोड़ने हेतु बल दिया।
आल इंडिया उर्दू राब्ता कमेटी के ज़िला अध्यक्ष एवं शायर शऊर आशना ने कहा कि आज समाज में शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। समाज का हर सदस्य शिक्षित होना आवश्यक है। शिक्षा ही राष्ट्र को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी के ज़िला अध्यक्ष सैय्यद जुजर अली,मसूद रियाज अंसारी,शऊर आशना,अता उल्ला खान,अज़हर अंसारी,नवाब भाई, असगर भाई, मुक़ादम हिकमतउल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं व्यवस्थापक के रुप में शाला के प्राचार्य वक़ार अंजुम वारसी ने अंजाम दिया।
समिति के पदाधिकारियों द्वारा शाला के सभी स्टाफ का आभार माना तथा धन्यवाद ज्ञापित किया एवं शाला के प्राचार्य वक़ार अंजुम वारसी को भी पुष्पगुच्छ और शील्ड भेंट कर कर उनका भी सम्मान किया गया।

