मोबाइल से भक्ति की ओर बढ़ते नन्हे क़दम, खाटू श्याम परिवार ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा | New India Times

राकेश यादव, ब्यूरो चीफ, सागर (मप्र), NIT:

श्री खाटू श्याम परिवार के नेतृत्व में सोमवार को सुखचैन वार्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कांवड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए फूटा मंदिर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान पूरा नगर शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कांवड़ यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे बच्चे हाथों में कांवड़ लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए और भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।

मोबाइल से भक्ति की ओर बढ़ते नन्हे क़दम, खाटू श्याम परिवार ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा | New India Times

पत्रकार नितिन ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में बड़ी संख्या में बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे समय में बच्चों का धार्मिक यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल होना सनातन संस्कृति और संस्कारों की सुंदर मिसाल है। उन्होंने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जोड़ना वर्तमान समय की आवश्यकता है। कांवड़ यात्रा में बच्चों की भागीदारी यह संदेश देती है कि आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा और पूरा वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नेहा जैन, पत्रकार नितिन ठाकुर, राहुल विश्वकर्मा, मोना ठाकुर, नैतिक, बेटू, पीयूष, अमन, ललित, धैर्य ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर, कमल, अमन रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.