महापौर अर्चना वर्मा ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, पूर्व प्रत्याशी राजेश वर्मा का भी किया स्वागत | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कांवड़ियों की श्रद्धा और भक्ति को नमन करते हुए उनकी सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

इसी दौरान 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजेश वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने पुष्पवर्षा कर उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर नजर आया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.