श्रावण के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रावण के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर | New India Times

श्रावण मास के पावन दूसरे सोमवार को झाबुआ-मेघनगर के बीच नदी तट पर विराजमान श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर, मेघनगर के अति प्राचीन श्री मेघेश्वर महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, विधि-विधान से पूजन, दिव्य श्रृंगार, हवन एवं महाआरती में शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

महादेव मंदिरों में दिनभर धार्मिक एवं मांगलिक आयोजनों की धूम रही। प्रातःकाल से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे।

श्रावण सोमवार के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी बृजेश शर्मा ‘चुन्नू भैया’ भी परिवार के साथ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विशेष दिव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की तथा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं का मंदिरों में देर रात तक पहुंचना जारी रहा। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.