जोधपुर में अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन संपन्न, इंतेखाब आलम खान बने राजस्थान AIHWS के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जोधपुर में अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन संपन्न, इंतेखाब आलम खान बने राजस्थान AIHWS के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

हज, शिक्षा और करियर गाइडेंस के क्षेत्र में समर्पित ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी (AIHWS) का अखिल भारतीय हज सेवा सम्मेलन राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जोधपुर में संपन्न हुआ। संस्था 23 से अधिक राज्यों में राष्ट्रीय नेटवर्क के साथ कार्य कर रही है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड सहित राजस्थान के करीब 30 जिलों से सोसायटी से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जोधपुर में अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन संपन्न, इंतेखाब आलम खान बने राजस्थान AIHWS के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

यह सम्मेलन राजस्थान इकाई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई के नेतृत्व और कुशल संयोजन में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को होटल जोधपुर रिसोर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू हुआ। सम्मेलन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, AIHWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान, राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज (धार, मध्यप्रदेश) तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुपारस भंडारी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जोधपुर में अखिल भारतीय हज खिदमतगार सम्मेलन संपन्न, इंतेखाब आलम खान बने राजस्थान AIHWS के प्रदेश अध्यक्ष | New India Times

विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल को-ऑर्डिनेटर एवं मध्यप्रदेश प्रभारी आबिद कागजी (कोटा, राजस्थान) ने भी सम्मेलन में शिरकत की।

कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की तिलावत से हुई। मौलाना कासिम साहब ने तिलावत पेश कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच संचालन कर रहे हाफिज कारी मसीह उज्जमां ने बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में नात-ए-पाक पेश की। मंचासीन अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

AIHWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान की सरपरस्ती और मार्गदर्शन में राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई का मध्यप्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने सनद और शाल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मोईन मतीन उर्फ हाजी मतीन अजमल (बुरहानपुर), इंजीनियर इमरान खान (इंदौर), मोहम्मद आरिफ मंसूरी (खाचरौद), डॉ. मुख्तार शेख (खरगोन), अब्दुल गफ्फार खत्री (सेंधवा), अब्दुल रहीम तिगाले (बड़वानी), रियाज उल हक अंसारी (बुरहानपुर), मोहम्मद बिलाल खत्री (खट्टाली, अलीराजपुर), इकबाल अंसारी आईना (बुरहानपुर), शाहिद निजामी (मंदसौर), सरवर खान (मंदसौर), शाहरुख खान (मंदसौर) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सैयद रियाज ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने राजस्थान प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई को नियुक्ति के महज 15 दिनों के भीतर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और कुशल संयोजन से सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं AIHWS के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने संस्था के गठन और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि करीब दो दशक पूर्व सात सदस्यों के प्रयास से शुरू हुई यह संस्था आज 23 राज्यों में मजबूत नेटवर्क के साथ कार्य कर रही है और इसके 3,000 से अधिक सदस्य हैं। संस्था हज सेवा के साथ शिक्षा एवं करियर गाइडेंस के क्षेत्र में भी काम कर रही है, ताकि समाज के लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

मुकीत खान ने कहा कि सोसायटी का संकल्प हर राज्य में मजबूत संगठन, हर जिले में हज सेवा केंद्र, आधुनिक हज ट्रेनिंग और डिजिटल जानकारी उपलब्ध कराना तथा प्रत्येक हज यात्री की सम्मानपूर्वक सेवा करना है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ सम्मेलन नहीं, बल्कि खिदमत का मिशन है। हम यहां सीखने, जुड़ने और आगे की योजनाएं तैयार करने के लिए एकत्र हुए हैं।”

उन्होंने भारत के हज यात्रियों को पेश आने वाली समस्याओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से हज यात्रा को सस्ता और आसान बनाने के लिए ग्लोबल टेंडर से संबंधित संस्था के पुराने एवं लंबित अनुरोध पर विचार करने का आग्रह किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ‘भारत हज सेवा रत्न सम्मान’ का ऐलान

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान ने सम्मेलन के मंच से घोषणा की कि सम्मेलन के बाद सोसायटी प्रत्येक राज्य में संस्था से जुड़कर बेहतर हज सेवा करने वाली शख्सियतों को ‘भारत हज सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित करेगी। यह सम्मान सोसायटी के प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल होगा और इसका वितरण एक भव्य कार्यक्रम में किया जाएगा।

राजस्थान प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई ने अपने संबोधन में आगामी योजनाओं और प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने मिलादुन्नबी 2026 से पहले संस्था के माध्यम से कई लोककल्याणकारी कार्य करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई ने सोसायटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को 51,000 रुपये की सहयोग राशि का चेक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग सोसायटी द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रमों में किया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आबिद कागजी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई की नियुक्ति की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान के लिए सेवा भावना रखने वाले उपयुक्त व्यक्ति का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि पप्पन भाई समाजसेवा और जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं।

मंचासीन अतिथियों ओमकार वर्मा और सुपारस भंडारी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सभी अतिथियों ने सोसायटी द्वारा हज यात्रियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोसायटी सही मार्गदर्शन, हज ट्रेनिंग, ईमानदारी, पारदर्शिता और सेवा को मिशन बनाकर देश के प्रत्येक राज्य में हज सेवकों की मजबूत टीम तैयार करने में सफल होगी।

सम्मेलन में शामिल सभी प्रतिनिधियों को राजस्थान प्रदेश इकाई की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सोसायटी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फरहत आलम (लखनऊ), उत्तरप्रदेश इकाई के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मुदस्सिर कुरैशी (आगरा), दिल्ली राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के महासचिव हाजी निजामुद्दीन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बुरहानपुर से मोहम्मद मोईन उर्फ हाजी मतीन अजमल, रियाज उल हक अंसारी, इकबाल अंसारी आईना तथा खरगोन पश्चिम निमाड़ से डॉ. मुख्तार शेख सहित मध्यप्रदेश के 19 प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत खान के नेतृत्व में सम्मेलन में शिरकत की।

सम्मेलन को सफल बनाने में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष इंतेखाब आलम खान उर्फ पप्पन भाई एवं उनके परिवार के साथ जोधपुर के कांग्रेस पार्षद दानिश खान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.