इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ | New India Times

इमरान खान, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भारत सरकार के MY Bharat प्लेटफॉर्म के अंतर्गत संचालित ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, मेहरूण, जलगांव में विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर फरहान शेख सर ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने सभी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने, नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बरकत सर, जावेद सर, मेहरुन्निसा मिस, कौसर सर, नूरजहां मिस, रिफत मिस सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में “नशे को कहें ना, स्वस्थ जीवन को कहें हाँ” का प्रभावी संदेश प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर इकरा शाहीन उर्दू हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल रियाज शाह सर, सुपरवाइजर जाकिर शेख सर, इकरा एजुकेशन सोसाइटी के सदर डॉ. अब्दुल करीम साहब एवं सेक्रेटरी एजाज अहमद मलिक साहब ने समस्त स्टाफ को मुबारकबाद दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.