स्वनिधि पखवाड़ा शुरू: पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण व क्रेडिट कार्ड का मिलेगा लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

‘स्वनिधि से समृद्धि : आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ थीम पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत 1 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक ‘स्वनिधि पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है।

इस 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक इच्छुक पथ विक्रेताओं के आवेदन भरवाना, उन्हें 15 हजार, 25 हजार एवं 50 हजार रुपये तक के ऋण उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित करना है।

नगर पालिक निगम बुरहानपुर के आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के तहत 6,316 ऋण वितरण तथा 1,995 क्रेडिट कार्ड आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न बाजारों में पथ विक्रेताओं का सर्वे कर नवीन पंजीयन किया जा रहा है। साथ ही, बैंक शाखाओं के सहयोग से लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने इच्छुक पथ विक्रेताओं से अपील की है कि वे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी), व्यवसाय करते हुए फोटो, पासपोर्ट आकार का फोटो, समग्र आईडी, बैंक बचत खाता विवरण, पैन कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नगर निगम की एनयूएलएम शाखा में संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.