नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, 23 जून 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर आलोक कश्यप पुत्र सतीराम कश्यप, निवासी ग्राम बद्रीपुर हदीरा, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। 21 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज सिंह एवं पुलिस टीम ने आरोपी आलोक कश्यप को सुभाषनगर आउटर स्मार्ट रोड तिराहे से शाम करीब 6:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.