सीबीएसई क्लस्टर-12 बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेक्रो विज़न एकेडमी बुरहानपुर ने जीता कांस्य पदक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में आयोजित सीबीएसई बैडमिंटन क्लस्टर-12 प्रतियोगिता में मेक्रो विज़न एकेडमी, बुरहानपुर की अंडर-19 बालक वर्ग की बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल, शानदार टीमवर्क और अटूट दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए एकेडमी का नाम रोशन किया। कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में श्रेय सिरिल कुजूर (कक्षा 12वीं), इशत उइके (कक्षा 10वीं) और कृष्णा गंगेले (कक्षा 11वीं) शामिल रहे।

यह प्रतियोगिता 15 जुलाई से 18 जुलाई तक मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में आयोजित की गई। टीम को कोच श्री दीप श्रीवास्तव एवं सुश्री शिवी श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संचालक श्री आनंद प्रकाश चौकसे, श्रीमती मंजूषा चौकसे, कबीर चौकसे, अंतरा चौकसे, एकेडमिक प्राचार्य श्री जसवीर सिंह परमार, खेल विभाग के प्रभारी डॉ. अरुण शर्मा तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.