पालाचौरई में निःशुल्क साइकिल वितरण पर सवाल, बिना हवा वाली साइकिलों से विद्यार्थियों को हुई परेशानी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाचौरई में मध्य प्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गईं। हालांकि, वितरण के बाद व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे।

जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद जब विद्यार्थी अपने घरों के लिए निकले, तो कई साइकिलों के टायरों में हवा नहीं थी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बारिश के बीच बिना हवा वाली साइकिलें धकेलते हुए घर जाना पड़ा, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वितरण से पहले सभी साइकिलों की तकनीकी जांच कर टायरों में हवा भरवाकर उन्हें पूरी तरह उपयोग योग्य बनाकर ही विद्यार्थियों को सौंपा जाना चाहिए था। उनका मानना है कि इस तरह की छोटी-सी लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में साइकिलों की तकनीकी जांच और आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन की योजना का लाभ उन्हें सुचारु रूप से मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.