जूडियो ट्रेंड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 5.23 लाख की साइबर ठगी, पुलिस ने 1.28 लाख रुपये कराए वापस | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 1.28 लाख रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। पीड़ित से जूडियो ट्रेंड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर कुल 5.23 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, थाना साइबर क्राइम में दर्ज मुकदमा संख्या 09/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। वादी दिवाकर विक्रम सिंह, पुत्र सुरेश पाल सिंह, निवासी सदर खुदागंज, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहांपुर, साइबर ठगी का शिकार हुए थे।

मामले की विवेचना के दौरान साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी में इस्तेमाल किए गए दो बैंक खातों को होल्ड कराया। इसके बाद एक बैंक खाते में फंसी पीड़ित की 1,28,000 रुपये की राशि वापस कराई गई। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराध के मामलों में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान त्वरित कार्रवाई के महत्व को ध्यान में रखते हुए की गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस ने लोगों से जागरूक और सतर्क रहने तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रजनीश कुमार (विवेचक) सहित थाना साइबर क्राइम, शाहजहांपुर की पूरी टीम शामिल रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.