मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम साई खेड़ी में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा ग्राम पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ. अकरम खान ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया। साथ ही सभी मरीजों का नि:शुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (जनरल चेकअप) एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई।
डॉ. अकरम खान ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी और सतर्क रहने की सलाह दी।
यह स्वास्थ्य शिविर ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के युवा संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के सफल संचालन में ग्राम पंचायत साई खेड़ी के सरपंच श्री विनोद गोलकर, सचिव श्री प्रेम चौहान तथा डॉ. विक्रम सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा।
ग्रामीणों ने हॉस्पिटल द्वारा प्रदान की गई नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

