अंबाड़ा पुलिस चौकी में नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अंबाड़ा पुलिस चौकी में नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | New India Times

थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाड़ा पुलिस चौकी में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। चौकी में पदस्थ नगर सैनिक दिलीप बाथरे ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई घंटों तक चौकी परिसर में हंगामा किया।

अंबाड़ा पुलिस चौकी में नगर सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों का हंगामा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर सैनिक दिलीप बाथरे पिछले पांच दिनों से अंबाड़ा चौकी के पास स्थित पुराने शासकीय क्वार्टर में रहकर ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह उठे और करीब 9 बजे क्वार्टर में चले गए। दोपहर लगभग 1:30 बजे तक बाहर नहीं आने पर उनके साथी एएसआई धुर्वे ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो उनका मोबाइल टेबल पर रखा था। तलाश करने पर कबाड़ कक्ष में वे नायलॉन की रस्सी के सहारे लोहे के एंगल से लटके मिले।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के बाद शव को नीचे उतारा गया। मौके पर एसडीओपी सोनम पाटिल, थाना प्रभारी जे. मसराम, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, तरुण सिंह मरकाम, अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी सहित जुन्नारदेव, अंबाड़ा, डूंगरिया, नवेगांव, बड़कुही और चांदामेटा चौकियों का पुलिस बल मौजूद रहा।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन शाम करीब 4 बजे अंबाड़ा चौकी पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप था कि दिलीप बाथरे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। एसडीओपी सोनम पाटिल और अन्य अधिकारियों द्वारा समझाइश दिए जाने के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए परासिया भेजा गया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

नोट: पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या या अन्य किसी कारण की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.