नल-जल योजना की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज, हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत पनारा के मोक्षधाम के पास नल-जल मिशन योजना की मुख्य पाइपलाइन के जॉइंट में लीकेज होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जैसे ही मंधन डैम से पानी की सप्लाई शुरू की जाती है, पाइपलाइन के जॉइंट से तेज़ी से पानी रिसने लगता है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बह जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि डुंगरिया और पनारा गांव में लोगों को 8 से 10 दिन में एक बार ही पेयजल उपलब्ध हो पाता है। ऐसे में मुख्य पाइपलाइन से लगातार हो रही पानी की बर्बादी चिंता का विषय है।

ग्रामीणों ने नल-जल मिशन के ठेकेदार एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पाइपलाइन के लीकेज को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि मंधन डैम का पानी व्यर्थ न बहे और ग्रामीणों को नियमित रूप से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है, जबकि क्षेत्र के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.