बैतूलमाल संस्था रविवार को अनाथ व जरूरतमंद विद्यार्थियों को करेगी निःशुल्क स्कूल सामग्री का वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गरीब, बेसहारा, विधवा एवं अनाथों के कल्याण के उद्देश्य से स्थापित बैतूलमाल संस्था, बुरहानपुर समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल सामग्री वितरित की जाती रही है। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे जरूरतमंद एवं अनाथ विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल सामग्री वितरित की जाएगी।

यह कार्यक्रम एशियन स्टील फर्नीचर, अंडा बाजार, बुरहानपुर में आयोजित होगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

बैतूलमाल संस्था के संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज़वाला तथा उनकी टीम के सदस्य शोएब अंसारी, रफ़ीक़ गुल मोहम्मद सेठ (लालबाग), इरफ़ान बख्श, फ़हद जहाज़वाला, मोहम्मद फ़ैज़, समीर, हुसैन ख़ान, शकील सिद्दीकी, अब्दुल रशीद बॉम्बे वाले, मोहम्मद तस्लीम, शहबाज़ अंसारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सोहैल इस्माइल हाशमी एवं मोहम्मद इमरान (डिलाइट टूर) ने सभी सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में ससम्मान उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस सेवा कार्य की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।

संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। वर्षों से संचालित इस सेवा पहल को समाज के विभिन्न वर्गों का सराहनीय सहयोग और समर्थन मिलता रहा है।

संयोजक मोहम्मद सादिक जहाज़वाला ने मुस्लिम समाज के युवाओं से अपील की है कि वे अपने अमूल्य समय में से कुछ समय समाजसेवा के लिए निकालें, बैतूलमाल संस्था से जुड़ें और इसके सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.