नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से गुजरात के अंकलेश्वर को जोड़ने वाला राजमार्ग अब फोरलेन बनने जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने भारतीय राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ आयोजित बैठक में योजना के मॉडल पर बातचीत की। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से गुजरने वाली इस सड़क पर पड़ने वाले रावेर सावदा फैजपुर यावल इन शहरों के लिए रक्षा खड़से के अनुरोध पर बायपास का प्रावधान किया गया है। इन शहरों से राजमार्ग तक की सड़क को सीमेंट कॉन्क्रीट से बनाया जाएगा। खड़से ने सड़क मंत्री नितिन गड़करी का शुक्रिया अदा किया है।

फोरलेन को लेकर किसानों ने कम मुआवजे के कारण ज़मीन देने से इनकार किया था तब रक्षा खड़से ने किसानों को मनाने का प्रयास किया। अब वह मामला कहने सुनने और गोदी मीडिया के कैमरों से परे हो गया है। मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे जलगांव जिले के लगभग सारे राज्य और राष्ट्रीय महामार्ग सीमेंट कॉन्क्रीट से बना दिए गए हैं। मंत्री गिरीश महाजन के गृह नगर जामनेर में पिछले 12 सालों से एक छोटा सा बायपास रिंग रोड और कांग नदी पर का पूल नहीं बन पा रहा है।
आपदा की अनचाही भयावहता के कारण फेल कर गए सरकारी प्रबंधन की खबर लेने के लिए आंधी तूफ़ान बारिश में जनता के बीच दस्तक देने वाले आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री गिरीश महाजन की प्रचंड व्यस्तता और सरकार में उनकी बढ़ती आवश्यकता के कारण जामनेर विकास में पिछड़ रहा है। जामनेर की जनता क्षेत्र की सांसद रक्षा खड़से से मांग कर रहे हैं कि वे जामनेर को गोद ले ले और सबसे पहले बायपास रिंग रोड और खेल स्टेडियम का निर्माण करवा दे।

