अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भागलपुर जिला प्रशासन ने आमजन को सूचित किया है कि गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला सेतु पर निर्मित बेली ब्रिज के स्थान पर स्थायी पुनर्स्थापन (Permanent Restoration) कार्य के निरीक्षण के लिए IIT पटना की विशेषज्ञ टीम 8 जुलाई और 9 जुलाई की रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक निरीक्षण करेगी।
निरीक्षण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उक्त अवधि में विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट करने तथा आवश्यक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान विक्रमशिला सेतु का उपयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
प्रशासन के अनुसार, सेतु की सुरक्षा तथा स्थायी पुनर्स्थापन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह व्यवस्था आवश्यक है।
जिला प्रशासन ने आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

