एसएसवी कॉलेज में 10-11 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, तैयारियां अंतिम चरण में | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

एसएसवी कॉलेज में 10-11 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, तैयारियां अंतिम चरण में | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित पहाड़ी पर अवस्थित शंकर साह विक्रमशिला महाविद्यालय (एसएसवी कॉलेज) में आगामी 10 एवं 11 जुलाई को दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर महाविद्यालय में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं और शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।
संगोष्ठी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को महाविद्यालय में स्टाफ काउंसिल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सेमिनार संचालन, पंजीयन, भोजन व्यवस्था तथा बाहर से आने वाले प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों की आवागमन व्यवस्था पर विशेष रूप से विचार किया गया। साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह संगोष्ठी महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और सभी को मिलकर इसे सफल बनाना होगा। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ माह से कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं तथा अब तक करीब 150 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हो चुके हैं।
बैठक का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी उमा शंकर पासवान ने किया।
इस अवसर पर डॉ. कीर्ति वर्धन गौतम, डॉ. सुरेश बिंद, डॉ. शत्रुघ्न कुमार, डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुबोध कुमार, डॉ. प्रभात वत्स, डॉ. तस्लीम आरिफ, डॉ. सरफराज सिद्दीकी, डॉ. रामजी पासवान, डॉ. सितारे हिन्द, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. रूपा कुमारी, डॉ. प्रवीण प्रकाश, रमेश कुमार ठाकुर सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.