आधा घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, लगा लंबा जाम, ओवरब्रिज की मांग तेज़ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

आधा घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, लगा लंबा जाम, ओवरब्रिज की मांग तेज़ | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस रेलवे गेट शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अचानक बंद हो गया, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक लगभग आधे घंटे तक बंद रहा, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जाम में दोपहिया, चारपहिया, बसें, ट्रक (16 चक्का) तथा साइकिल सवार तक फंस गए। जरूरी काम से आवागमन कर रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगीरों और ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर इस तरह की समस्या उत्पन्न होती है।
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि यहां स्थायी समाधान के रूप में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से निजात मिल सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.