नवेगांव में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, पेट दर्द के बाद तीन माह की गर्भावस्था का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव। नवेगांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के दौरान पता चला कि बालिका लगभग तीन माह की गर्भवती है।

इसके बाद परिजन बालिका को लेकर नवेगांव थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी तरुण मरकाम ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसके आधार पर 23 वर्षीय आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता सुरक्षित है तथा मामले की विवेचना जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.