कमानी टूटने से सड़क पर फंसा मालवाहक पिकअप, राहगीरों को घंटों हुई परेशानी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कमानी टूटने से सड़क पर फंसा मालवाहक पिकअप, राहगीरों को घंटों हुई परेशानी | New India Times

डुंगरिया। ग्राम पंचायत खापा स्वामी स्थित जीएम ऑफिस के सामने चिल्ड्रन पार्क के पास शनिवार शाम करीब 5:00 बजे तेज बारिश के दौरान एक मालवाहक पिकअप वाहन की कमानी टूट जाने से वाहन बीच सड़क पर फंस गया। इससे आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाहन चालक के अनुसार, पिकअप वाहन जुन्नारदेव से दमोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीएम ऑफिस के सामने अचानक वाहन की एक कमानी टूट गई, जिससे वाहन सड़क पर ही अटक गया।

घटना के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस, 16 चक्का ट्रक तथा अन्य बड़े वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.