मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
भारतीय सेना में 24 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृहग्राम दातलावादी (जनपद पंचायत जुन्नारदेव) पहुंचे सूबेदार नरेंद्र बडोदे का ग्रामीणों एवं परिजनों ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर सूबेदार नरेंद्र बडोदे ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 24 वर्षों तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ भारत माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने Jammu and Kashmir, Assam, Ranchi, कोहिनूर सेक्टर, Jodhpur, मिसामारी (असम), Leh, जम्मू, रायपुर चौक सहित विभिन्न सैन्य क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में अपनी सेवाएं दीं। उनका सेवानिवृत्ति आदेश जम्मू से हुआ, जिसके बाद बुधवार को वे अपने गृहग्राम पहुंचे।
सैनिक के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सत्येंद्र बडोदे, विनोद दवंडे, एहसान खान, लीलाधर नामदेव, सुमित बिन्नेतकर तथा शिव मंदिर महिला मंडल समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” के जयघोष लगाए और पुष्पमालाएं पहनाकर सूबेदार नरेंद्र बडोदे का सम्मान करते हुए उन्हें उनके निवास तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया।
नोट: समाचार के साथ संबंधित फोटो संलग्न हैं।

