मेड़बंदी के मामले में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ़्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेली की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना कटरा लाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में तैनात लेखपाल योगेश तिवारी, जो ककरा हल्का क्षेत्र का कार्यभार संभाल रहे हैं, पर मेड़बंदी के एक मामले में रिश्वत मांगने का आरोप है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी शाकिर अली का आरोप है कि उनका कार्य करने के बदले लेखपाल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर उनका काम करने से मना कर दिया गया।

इसके बाद पीड़ित ने बरेली एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम शाहजहांपुर पहुंची। पीड़ित ने लेखपाल से फोन पर संपर्क किया, जिसके बाद उसे ककरा क्षेत्र में बुलाया गया। पहले से घात लगाए बैठी टीम ने जैसे ही पीड़ित ने लेखपाल को 10 हजार रुपये दिए, तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी लेखपाल को थाना कटरा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.