ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल और KIMS ठाणे के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 61 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर एवं KIMS (कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) हॉस्पिटल, ठाणे (महाराष्ट्र) के संयुक्त तत्वावधान में 27 जून को नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में हृदय रोग से संबंधित जांच के लिए मरीजों का 2D ईको (2D Echo) परीक्षण नि:शुल्क किया गया। इस दौरान KIMS हॉस्पिटल, ठाणे के बाल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवास लक्ष्मीवेंकटेशैया ने मरीजों की जांच कर उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं के बारे में परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 61 से अधिक मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। शिविर का सफल आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के मार्गदर्शन में तथा आरबीएसके (RBSK) विभाग, जिला बुरहानपुर के सहयोग से संपन्न हुआ।

हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय रहते हृदय रोगों की पहचान, उचित उपचार और जागरूकता प्रदान करना है, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.