पन्नी बीनकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले गरीबों के समर्थन में आगे आई आम आदमी पार्टी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

पन्नी बीनकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले गरीबों के समर्थन में आगे आई आम आदमी पार्टी | New India Times​इंदौर शहर में रहने वाले लगभग 6500 परिवार जो गली गली घूम-घूमकर पन्नी बीनकर अपना और अने परिवार का जीवन यापन करते थे। लेकिन अब इंदौर नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाड़ी द्वारा किया जा रहा हैं। जिससे यह 6500 परिवार बेरोजगार हो गया है । 6500 परिवार की रोजगार की व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीड़तों के साथ निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस मांग पत्र को देने बड़ी संख्या में पीड़ित और आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने अपना योगदान दिया।​पन्नी बीनकर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले गरीबों के समर्थन में आगे आई आम आदमी पार्टी | New India Times

 पीड़तों की आवाज़ को आम आदमी पार्टी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ उठाया और आगे भी अंजाम तक इस लड़ाई को लड़ने का संकल्प लिया। इस मौके पर ,जुनैद आलम , सन्नी वर्मा, राकेश पुण्ड, हेमन्त ,विरेन्द , सुशान्त , हेमेंत मौजूद थे।

By nit