भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के उपाध्यक्ष बने समाजसेवी विनोद दीक्षित, यातायात सुधार, पर्यावरण संरक्षण और रिकॉर्ड रक्तदान के लिए प्रसिद्ध श्री विनोद दीक्षित को अब तक मिल चुका है 417 सम्मान | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति के उपाध्यक्ष बने समाजसेवी विनोद दीक्षित, यातायात सुधार, पर्यावरण संरक्षण और रिकॉर्ड रक्तदान के लिए प्रसिद्ध श्री विनोद दीक्षित को अब तक मिल चुका है 417 सम्मान | New India Times

भगवान श्री परशुराम शोभा यात्रा समिति (रजि.) ने समाजसेवी विनोद दीक्षित को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा (एडवोकेट) एवं राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान को देखते हुए की गई।
विनोद दीक्षित लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधार, पर्यावरण संरक्षण, नालों को ढकवाने जैसे जनहित के मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही, वे अब तक 8017 यूनिट रक्तदान कर लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं, जो मथुरा में एक रिकॉर्ड माना जाता है। मानवाधिकार और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रियता के लिए उन्हें सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा 417 पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
समिति ने बताया कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति न केवल धार्मिक आयोजनों का संचालन करती है, बल्कि समाज और सनातन धर्म के उत्थान के लिए कार्य करने वाले लोगों को भी मंच प्रदान करती है। इसी क्रम में विनोद दीक्षित को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नियुक्ति पर अखिलेश गौड़, ज्ञानेंद्र राजा दीक्षित, के.के. शर्मा, स्वास्तिक शर्मा, ललित स्वामी, अजय शर्मा, आशीष शर्मा, हरीश शर्मा, पं. कुंजी शर्मा, विनोद लाले, विष्णु शर्मा, सुभाष तिवारी, श्याम शर्मा और अर्जुन पंडित सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.