इमरान खान, नागपुर (महाराष्ट्र), NIT:

नागपुर में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन हज़रत ताजुद्दीन बाबा ट्रस्ट के चेयरमैन एवं अल्पसंख्यक मंत्री श्री प्यारे खान के निवास पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर श्री प्यारे खान, श्री मंसूर अशरफी सहित कई कार्यकर्ताओं ने श्री गडकरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान भाईचारे, एकता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
उपस्थित सभी लोगों ने श्री नितिन गडकरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। यह आयोजन सामाजिक एकता और सद्भावना का संदेश देने वाला रहा।

