छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 10 की मौत, 35 से अधिक घायल | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India times

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उमरानाला और सिमरिया के बीच हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बचाव कार्य के दौरान करीब 20 से अधिक एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को नागपुर रेफर किया गया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने इस भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी छिंदवाड़ा के पास हुई इस सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार की ओर से दिवंगतों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article