गुलशन नगर में SIR कैंप सफल, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बनी मिसाल | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

गुलशन नगर में SIR कैंप सफल, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बनी मिसाल | New India Times

गुलशन नगर ओपन स्पेस ग्राउंड में SIR कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोहसिन खान की सरपरस्ती में तथा नगर सेवक जावेद अंसारी और नगर सेविका अंजुम परवीन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कैंप को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें वसीम खान, मुदस्सिर सर, चाँद मोहम्मद, वसीम सर, शाकिर मेंबर, वसीम खतीब, अमान सर, अस्मत खान, अतिक शेख, जावेद अख्तर, फज़लु भाई, रियाज़ खान, फसियोद्दीन काज़ी, अयाज़ सर, युसुफ भाई, अहमद शाह, शारीक सर, ज़ाकिर भांजा, एडवोकेट अदीब, इकबाल सर, मुज़फर पटेल, शाकिर पत्रकार, जुनेद खान, ज़ररार खान और एडवोकेट फहीम सहित प्रभाग के नवयुवकों व क्षेत्र के BLO अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों के अनुसार, कैंप की सफलता में स्थानीय युवाओं की जागरूकता, मेहनत और उत्साह की अहम भूमिका रही। मुस्लिम समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जोड़े जा सकेंगे।
इस सफल आयोजन के बाद क्षेत्र में जागरूकता बढ़ने और आगामी चुनावों में बेहतर जनसहभागिता की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article