मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी द्वारा भव्य रोज़ा अफ्तार का आयोजन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में गांधी नगर स्थित बरकतुल्लाह पब्लिक स्कूल परिसर की मस्जिद अबूबकर में खत्म-ए-कुरआन के मौके पर भव्य रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तरावीह अदा कर रहे नमाज़ी, रोज़ेदारों सहित आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी द्वारा भव्य रोज़ा अफ्तार का आयोजन | New India Times

कार्यक्रम का आयोजन सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे, देश की तरक्की और पूरी दुनिया में शांति कायम रहने के लिए विशेष दुआ की गई। उलमा-ए-इकराम ने अपने बयान में रमज़ान को मुस्लिम समाज के लिए प्रशिक्षण का महीना बताया और कहा कि यह माह हमें सब्र, जरूरतमंदों की मदद, भूखों का ख्याल रखने और इबादत में जीवन व्यतीत करने की सीख देता है।

मौलाना बरकतुल्लाह भोपाली एजुकेशन सोसायटी द्वारा भव्य रोज़ा अफ्तार का आयोजन | New India Times

उन्होंने कहा कि रमज़ान का हर पल कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें। रोज़ा और नमाज़ के साथ-साथ दुआ, सदक़ा, ज़कात और खैरात जैसे नेक कार्यों का इस माह में विशेष महत्व है। नेकियों का सवाब आम दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए अधिक से अधिक इबादत और समाजसेवा में समय देना चाहिए।

सोसायटी द्वारा रमज़ान के पवित्र माह में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य भी किए जा रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन किट वितरण, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग, महिलाओं के रोजगार के लिए सहायता तथा गरीब बच्चों की ईद की तैयारियों में मदद जैसे कार्य निरंतर जारी हैं। मस्जिद अबूबकर गांधी नगर में प्रतिवर्ष खत्म-ए-कुरआन और रोज़ा अफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रोज़ेदारों की खिदमत में सोसायटी की टीम ने मोहम्मद कलीम एडवोकेट की अगुवाई में हाजी मोहम्मद इमरान हारून, हाजी हनीफ अय्यूबी, मोहम्मद फ़ज़ल खान, मुफ़्ती राफे अली, मुजाहिद मोहम्मद खान, मोहम्मद ज़ुबैर, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद आमिर, हाफिज अंसार सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.