नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

10 लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ के कारण दिवालिया हो चुके महाराष्ट्र के बजट सत्र पर देवेंद्र फडणवीस सरकार जनता की जेब से हर दिन 5 करोड़ रुपया खर्च कर रही है। पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने राज्य मे ख़त्म हो चुकी कानून व्यवस्था, अवैध धंधे , गौण खनिज माफिया से मंत्रियो की कमीशनखोरी को लेकर सदन मे सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

जवाब में देखा जा रहा है कि सत्र के दौरान खडसे के गृह जिले जलगांव मे प्रकृति से गौण खनिज का बेशुमार दोहन किया जा रहा है। इस लूट में जामनेर सबसे अव्वल है। जिले में रात के 11 बजे से सुबह के 04 तक सैकड़ों डंपर्स पुष्पा 2 के सीन को सड़को पर जिंदा करते है। प्रशासनिक महकमो को सरकार ने मुर्दा बना दिया है। धार्मिक कट्टरता की प्राइमरी मे पढ़ने वाले गलगोटिया छाप बेरोजगार बच्चे रोजी रोटी के लिए माफियाराज में इस्तेमाल हो रहे है।
अवैध स्टॉप के कारण हो रहे हादसे :
जामनेर से मालेगांव नासिक औरंगाबाद (छ०संभाजीनगर) जाने वाली राज्य परिवहन की बसे टाकली के आगे पीने का पानी भरने के लिए एक निजी वाटर फिल्टर पर रुकती है। इसी में से एक बस के पीछे चल रहे नटवर चव्हाण बस के अचानक मुड़ने पर हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गए।
नटवर ने बताया मैं अपनी बाइक पर था आगे चल रही बस अचानक फिल्टर प्लान की ओर मुड़ गई जिसके चलते बस के पिछले हिस्से की चपेट में आ कर मैं हाई वे पर गिर गया। गनीमत है कि जीरो विजन मे सामने से कोई वाहन नहीं आया वरना मैं जिंदा नहीं बचता। सूत्रों के मुताबिक बसेस के इस अवैध स्टॉप पर कई हादसे हो चुके है।

