तेंदुए ने छीनी मासूम की ज़िंदगी, लगातार दूसरे दिन तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत | New India Times

फराज अंसारी/अरशद क़ुद्दूस, बहराइच (यूपी), NIT;

तेंदुए ने छीनी मासूम की ज़िंदगी, लगातार दूसरे दिन तेंदुए के हमले से इलाके में दहशत | New India Timesबहराइच जिले के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत बिसनपुर गांव के एक बालक को तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया है।

रोबिन पुत्र रमेश उम्र 7 वर्ष बिसनपुर थाना सुजौली निवासी था, जो आज दोपहर गांव के पास खेत में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ अपनी गाय चरा रहा था कि तभी जंगल से निकल कर तेंदुआ रोबिन को खीच ले गया। रोबिन का बड़ा भाई अर्जुन पीछे से दौड़ कर तेंदुआ के मुंह से अपने भाई को छुड़ाया और शोर मचाया तभी गांव के लोग पहुंच गए जिन्हें देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग निकला। तेंदुए के हमले में रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग और एसओ सुजौली दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। रोबिन की मौत से ग्रामीण काफी आक्रोशित थे। सुजौली थाना के एसएचअो अफसर परवेज, आरओ कतर्निया घाट आरकेपी सिंह, दरोगा अवधेश कुमार, कांस्टेबल दिलीप यादव मौके पर पहुंचे और लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। दो दिन में हमले की दूसरी घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

By nit