लहार-सेंवढ़ा रोड पर दिनदहाड़े दंपती से लूट, कट्टे की नोक पर जेवर ले उड़े बदमाश | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

लहार अनुभाग अंतर्गत असवार थाना सीमा के बरहा-गिरवासा रोड पर आज दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कट्टे की नोक पर जेवर लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर कंटीली झाड़ियाँ डालकर रास्ता रोक दिया, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.