अंबेडकर नगर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अंबेडकर नगर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ | New India Times

अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर में आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर, मेदांता अस्पताल एवं नोबेलरे सोसाइटी के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्था के स्थानीय मंच पर सम्पन्न हुआ, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

अंबेडकर नगर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ | New India Times

मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, टीबी जांच, एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएँ भी प्रदान की गईं। इस जनकल्याणकारी पहल से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ।

अंबेडकर नगर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख़्वाजा शिफाअत हुसैन (चेयरमैन – अल इमाम चैरिटेबल ट्रस्ट) ने अपने संबोधन में कहा कि
“समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना सबसे बड़ी मानव सेवा है।” एकउन्होंने आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे निरंतर समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए संस्था को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अंबेडकर नगर में निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ | New India Times

इस अवसर पर जानिसार हुसैन ने कहा कि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना ही वास्तविक विकास की नींव है। उन्होंने युवाओं से सेवा और मानवता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मौलाना सुहैल असगर ने कहा कि बीमार और असहाय लोगों की सहायता करना न केवल हमारा सामाजिक, बल्कि धार्मिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेडिकल कैंप इंसानियत और करुणा के उत्कृष्ट उदाहरण हैं।

वहीं मौलाना मोहम्मद अब्बास रिज़वी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य समाज की रीढ़ हैं। जब ये दोनों सशक्त होते हैं, तब समाज का हर व्यक्ति सशक्त बनता है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में नासिर अली, मोहम्मद औन, तुफ़ैल अब्बास, मज़हर अब्बास, साहिल अब्बास, क़ासिम, नदीम, अबू तालिब एवं शब्बर रज़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन से क्षेत्र में आई.एम. होप एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के प्रति लोगों का विश्वास और सम्मान और अधिक मजबूत हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article