इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
गुना पीजी कॉलेज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई डी कंपनी द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 मनाया गया। इस वर्ष की थीम “आर्द्रभूमियों का पुनर्जीवन एवं संरक्षण” रही।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से भुजरिया तालाब तक निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को आर्द्रभूमियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इसके पश्चात महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास पित्रे उपस्थित रहे, जिन्होंने आर्द्रभूमियों के पारिस्थितिक, जैव विविधता और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अन्य वक्ताओं में डॉ. तेजेंद्र नागर और सीनियर अंडर ऑफिसर सुरक्षा यादव शामिल रहे, जिन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विश्व आर्द्रभूमि दिवस के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर सुरक्षा यादव ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. विकास जैन ने किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रवीण चौधरी, डॉ. ऋचा रजक, डॉ. मधु राजपूत सहित एनसीसी, एनएसएस और गणित विभाग के सदस्य तथा लगभग 160 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

