एनएफएल विजयपुर में राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग अध्यक्ष का दौरा, परियोजना समीक्षा बैठक आयोजित | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने देश के प्रथम अंतर्देशीय गैस आधारित उर्वरक संयंत्र एनएफएल विजयपुर इकाई का दौरा किया। कार्यकारी निदेशक ने शाल और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया और एनएफएल मेमेंटो प्रदान किया।

इस दौरान सीआईएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। अध्यक्ष आर्य ने प्रशासनिक भवन प्रांगण में प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़, मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।

आर्य ने एनएफएल के एससी-एसटी कल्याण संघ अध्यक्ष दौलत राम भिलाला और पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद कार्यकारी निदेशक विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रबंधन टीम के साथ स्थापना, शिकायत निवारण, सीएसआर और प्रशासनिक मामलों पर समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्ष आर्य ने इकाई के कामकाज पर संतोष व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के विकास में इसकी भूमिका की सराहना की।

बैठक में आरके दुबे उप निदेशक, राजीव सक्सेना व आर.एन. शर्मा (स्वास्थ्य सलाहकार), अमृत प्रजापति (सलाहकार), स्थानीय प्रशासन से अमित सोनी (एसडीएम), रेनु कांसलीवाल (नायब तहसीलदार), एनएफएल से एसके संगल (मुख्य महाप्रबंधक), एसके गुलाटी (महाप्रबंधक यांत्रिकी), संजीव प्रजापति (महाप्रबंधक वित्त) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में मानव संसाधन प्रमुख विक्रम रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article