रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मां नर्मदा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मां नर्मदा मन्दिर मलवाड़ा की 12 वी वर्षगांठ पर 11 सौ मीटर की भव्य चुन्दरी यात्रा निकाली गई। मां नर्मदा मन्दिर पर संगीतमय शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया।
कथा वाचिका विदुषी अंजलि जोशी के मुख्विंद सुमधुर अमृतमय वाणी से श्री शिव महापुराण कथा का रसपान किया गया सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में झाबुआ जिले के मेघनगर के लोकप्रिय समाजसेवी सुरेश चन्द्र जैन पप्पू भय्या, श्रीमती सीमा जैन, राजेश रिंकू जैन, जैकी जैन,अंतिम बाला जैन, बिन्नी जैन, एवं जैन परिवार के साथ पप्पू भैया मित्र मंडल के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, आनंदीलाल पड़ियार, दिनेश बेरागी, देवेन्द्र जैन,आदी ने पहुंच कर आशीर्वाद लेकर धर्म लाभ लिया सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.